IMG-LOGO

एसपी के निर्देश पर छापेमारी में 13 वारंटी गिरफ्तार |

Posted on: 2026-05-18
IMG

रामगढ़, 18 मई। रामगढ़ जिले में एसपी मुकेश कुमार लुनायत की ओर चलाया जा रहा अभियान अब गति पकड़ चुका है। पिछले 24 घंटे में लोगों को छापेमारी कर पकड़ा गया। इस दौरान निगरानी अधीन अपराधकर्मियों का सत्यापन भी किया गया। जिले में अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों पर निगरानी रखने के लिए एसपी ने विभिन्न कांडों में वांछित अपराधियों की गिरफ़्तारी एवं कांडों में आरोपपत्रित अपराधियों के सत्यापन हेतु विशेष अभियान चलाया गया । उक्त अभियान में एसडीपीओ पतरातु, सभी थाना प्रभारी के नेतृत्व में छापामारी की गई। इस दौरान कुल 13 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही अपराध नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु विभिन्न अपराध शीर्ष यथा आर्म्स एक्ट ,एनडीपीएस एक्ट, हत्या, उत्पाद अधिनियम, संपत्ति मूलक कांडों में आरोपपत्रित अपराधकर्मियों का भौतिक सत्यापन किया गया।

गिरफ्तार लोगों में भुरकुंडा ओपी क्षेत्र के सीसीएल सौंदा निवासी शंभु सोनी, सौंदा डी निवासी विजय तुरी, कुजू ओपी क्षेत्र के ग्राम कर्मा, बरकट्ठी निवासी असगर अंसारी, अरबाज अंसारी, उचकाहा निवासी सुरेश महतो, मांडू थाना क्षेत्र के मांडूडीह निवासी सीताराम साव, रजरप्पा थाना क्षेत्र के सरदार प्रजापति उर्फ सरदार कुमार, पतरातु थाना क्षेत्र के स्टीम कालोनी निवासी डेघनाथ घटवार, झोपड़पट्टी कटिया निवासी राजेश साव उर्फ लंगड़ा, बरकाकाना ओपी क्षेत्र के हेसला निवासी संजय मुंडा, रामगढ़ थाना क्षेत्र के नईसराय निवासी विकास शाह, थाना चौक निवासी सुमित अग्रवाल और अंचल नाजिर चेटर निवासी राम प्रवेश कुमार शामिल हैं।

Tags: