IMG-LOGO

22 साल पुराने मामले की जांच करने धमतरी पहुंची EOW की टीम

Posted on: 2026-07-25
IMG
22 साल पुराने मामले की जांच करने धमतरी पहुंची EOW की टीम

धमतरी । धमतरी शहर के नया बस स्टैंड क्षेत्र स्थित एक मेडिकल प्रतिष्ठान पर शुक्रवार सुबह आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) की टीम ने जांच  की। टीम के पहुंचने से इलाके में कुछ समय के लिए हलचल का माहौल रहा और स्थानीय व्यापारियों के बीच भी इस कार्रवाई को लेकर चर्चा होती रही।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई वर्ष 2004 से जुड़े लोक कला जत्था योजनाओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के संचालन में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में की गई। बताया जा रहा है कि जांच के दौरान संबंधित मेडिकल प्रतिष्ठान से जुड़े कुछ वित्तीय लेन-देन और दस्तावेजों के संबंध में जानकारी सामने आने के बाद EOW ने आवश्यक जांच प्रक्रिया शुरू की।

टीम कुछ दस्तावेज ले गई 
सूत्रों के मुताबिक, जांच दल ने प्रतिष्ठान में मौजूद दस्तावेजों और अभिलेखों का अवलोकन किया तथा संबंधित पक्ष से आवश्यक जानकारी भी प्राप्त की। कार्रवाई के उपरांत टीम कुछ दस्तावेज अपने साथ जांच के लिए लेकर रवाना हुई।

नहीं दी गई है कोई आधिकारिक जानकारी
हालांकि, EOW की ओर से इस संबंध में आधिकारिक रूप से विस्तृत जानकारी जारी नहीं की गई है। जब्त दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद ही मामले में आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल जांच एजेंसी उपलब्ध साक्ष्यों और दस्तावेजों के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Tags: