IMG-LOGO

नावाडीह-बाजोबार को अलग फीडर देने की मांग तेज, धरना प्रदर्शन की तैयारी

Posted on: 2026-05-25
IMG

चतरा, 25 मई । बिजली समस्या को लेकर पत्थलगड़ा प्रखंड के नावाडीह और बाजोबार गांव को अलग बिजली फीडर से जोड़ने की मांग को लेकर सोमवार को जनप्रतिनिधियों का एक प्रतिनिधिमंडल सिमरिया अनुमंडल पदाधिकारी एवं बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता से मिला।

प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों को मंगलवार को प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन की जानकारी देते हुए जल्द मांग पूरी करने की अपील की। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक दोनों गांवों के लिए अलग फीडर की व्यवस्था नहीं की जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि इस बार ग्रामीण आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं और बिजली संकट से निजात मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।

मौके पर पूर्व मुखिया मेघन दांगी, पंचायत समिति सदस्य राजेश दांगी, समाजसेवी रामचंद्र दांगी, महावीर प्रसाद, जेपी ठाकुर, तारकेश्वर राणा, नरेश प्रसाद, धुपाल प्रसाद, प्रवील दांगी, देवव्रत दांगी, मनराज दांगी, सिकंदर राम सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

Tags: