IMG-LOGO

एक किलो 37 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक महिला आराेपित गिरफ्तार

Posted on: 2026-06-20
IMG

जगदलपुर, 20 जून । जिले के कोतवाली थाना पुलिस ने एक महिला सुकल दई को एक किलो 37 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद अवैध गांजा की अनुमानित बाजार मुल्य लगभग 50 हजार रुपये आंकी गई है।

कोतवाली थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि पनारा पारा क्षेत्र में एक महिला अपने घर के बाहर स्कूल के पीछे स्थित गली में अवैध रूप से गांजा बेचने के लिए खड़ी है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध महिला को पकड़ लिया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम सुकल दई (50 वर्ष), पति स्वर्गीय मिठू राम बघेल, निवासी पनारापारा, जगदलपुर बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक किलो 37 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपित महिला ने गांजा बिक्री करना स्वीकार किया। इसके बाद उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर कार्रवाई उपरांत आज शनिवार काे न्यायिक रिमांड पर विशेष एनडीपीएस न्यायालय, जगदलपुर के समक्ष पेश किया गया।

Tags: