IMG-LOGO

एक सप्ताह से अंधेरे में रह रहे बस्तर जिले के दो गांवों में बहाल हुई विद्युत व्यवस्था

Posted on: 2026-07-09
IMG

जगदलपुर, 09 जुलाई । बस्तर जिले के चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मिचनार-वन एवं गंवर छापर मिचनार-टू में पिछले लगभग एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति बाधित रही। जिसके कारण इन गांवों के 400 से अधिक ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराने सहित दैनिक कार्यों में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

जिला प्रशासन की दखल के बाद विद्युत विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तकनीकी खराबी को दूर किया और आवश्यक मरम्मत कार्य पूर्ण करते हुए आज गुरूवार काे विद्युत व्यवस्था पुनः बहाल कर दी गई है।

विद्युत व्यवस्था बहाल होने से अब दोनों गांवों में पेयजल आपूर्ति सामान्य हो गई है तथा घरेलू और अन्य आवश्यक कार्य भी नियमित रूप से संचालित होने लगे हैं। ग्रामीणों ने त्वरित कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन एवं विद्युत विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया। जिला प्रशासन ने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है, तथा जनसुविधाओं से जुड़े मामलों में तत्परता के साथ कार्रवाई जारी रहेगी।

Tags: