IMG-LOGO

गर्मियों में मूंगफली को भिगोकर खाने से क्या क्या फायदे होते हैं?

Posted on: 2026-07-23
IMG

गर्मियों के मौसम में मूंगफली को कच्चा या भूनकर खाने के बजाय भिगोकर खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। मूंगफली की तासीर गर्म होती है, लेकिन जब हम इसे रातभर पानी में भिगो देते हैं, तो इसकी तासीर ठंडी हो जाती है। इससे यह गर्मियों में भी शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाती।  मूंगफली को भिगोकर खाने से एनर्जी मिलती है और साथ ही हार्ट हेल्थ भी बेहतर रहता है। इसके अलावा भी ये सेहत को कई तरह के फायदे पहुंचाता है। ऐसे में चलिए जानते हैं गर्मियों में मूंगफली को भिगोकर खाने से क्या क्या फायदे होते हैं। 

1. पाचन क्रिया के लिए 

कच्ची मूंगफली में \'फाइटिक एसिड\' नाम का एक तत्व होता है, जो पेट में भारीपन और गैस की समस्या पैदा कर सकता है। पानी में भिगोने से यह एसिड निकल जाता है और मूंगफली में मौजूद फाइबर आसानी से पच जाता है। इससे गर्मियों में होने वाली कब्ज, अपच और एसिडिटी की समस्या से राहत मिलती है।

2. पोषक तत्वों सोर्स

भिगोने की प्रक्रिया से मूंगफली के भीतर छिपे विटामिन्स और मिनरल्स एक्टिव हो जाते हैं। हमारा शरीर भीगी हुई मूंगफली में मौजूद आयरन, कैल्शियम, विटामिन-ई और पोटेशियम को बहुत आसानी से सोख लेता है, जिससे शरीर को पूरा पोषण मिलता है।

3. दिनभर बनी रहती है एनर्जी

गर्मियों में अक्सर धूप और पसीने के कारण शरीर जल्दी सुस्त होने लगता है। भीगी हुई मूंगफली में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और हेल्दी फैट्स होते हैं। सुबह खाली पेट इसे खाने से शरीर का मेटाबॉलिज्म सुधरता है और आपको दिनभर एनर्जेटिक महसूस होता है।

4. दिल की सेहत और ब्लड सर्कुलेशन

भीगी हुई मूंगफली में ओमेगा-3 फैटी एसिड और कार्डियोप्रोटेक्टिव गुण होते हैं। यह शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करती है। इसके नियमित सेवन से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।

5. त्वचा और बालों में चमक

तेज धूप और गर्मी के कारण त्वचा की चमक खोने लगती है। भीगी हुई मूंगफली में मौजूद विटामिन-ई और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा की कोशिकाओं को डैमेज होने से बचाते हैं। यह चेहरे से झुर्रियों को आने से रोकती है और बालों को अंदर से मजबूती देती है।

Tags: